जीवन में उतारने योग्य भाईजी की अतुल संपत्ति — १.सबमें भगवान् को देखना २.भगवत्कृपा पर अटूट विश्वास ३.भगवन्नाम का अनन्य आश्रय | भगवान् में विश्वास करनेवाले सच्चे वे ही हैं,जिनका विश्वास विपत्तिकी अवस्थामें भी नहीं हिलता। जो सम्पत्तिमें भगत्कृपा मानते हैं और विपत्तिमें नहीं, वे सच्चे विश्वासी नहीं हैं। भगवान् की रुचिके सामने अपनी रुचि रखनेसे कोई लाभ नहीं होता। उनकी रुचि ही कल्याणमयी है। उनकी रुचिके लिये सदा अपनी रुचिका त्याग कर देना चाहिये। कामनाओंकी पूर्ति कामनाओंके विस्तारका हेतु होती है। सच्चा आनन्द कामनाकी पूर्तिमें नहीं कामनापर विजय प्राप्त करनेमें है। विषय-चिन्तन, विषयासक्ति, विषयकामना,विषय-भोग सभी महान् दुःख उत्पन्न करनेवाले हैं और नरकाग्निमें जलानेके हेतु हैं। भजन मन, वचन और तन—तीनोंसे ही करना चाहिये। भगवान् का चिन्तन मनका भजन है, नाम-गुण-गान वचनका भजन है और भगवद्भावसे की हुई जीवसेवा तनका भजन है। भगवान् की कृपा सभीपर है, परंतु उस कृपाके तबतक दर्शन नहीं होते, जबतक मनुष्य उसपर विश्वास नहीं करता और भगवत्कृपाके सामने लौकिक-पारलौकिक सारे भोगों और साधनोंको तुच्छ नहीं समझ लेता। तन-मनसे भजन न बन पड़े तो केवल वचनसे ही भजन करना चाहिये। भजनमें स्वयं ऐसी शक्ति है कि जिसके प्रतापसे आगे चलकर अपने-आप ही सब कुछ भजनमय हो जाता है।
ॐ कलीं श्रीराधाकृष्णाभ्यां नम:

शुक्रवार, अगस्त 23, 2013

विषय और भगवान -४-


     || श्रीहरिः ||

आज की शुभतिथि-पंचांग

भाद्रपद कृष्ण, तृतीया, शुक्रवार, वि० स० २०७०

 

गत ब्लॉग से आगे.....ऐसा कौन सा कष्ट है जो अपने इस परम ध्येय की प्राप्ति के लिए मनुष्य को नहीं सहना चाहिये | जो थोड़े में ही घबरा उठते है, उनके लिए इस पथ का पथिक बनना असम्भव है | यहाँ तो तन-मन और लोक-परलोक की बाजी लगा देनी पड़ती है | सब कुछ न्योछावर कर देना पड़ता है उस प्रेमी के चारू चरणों पर !

महाराज श्री कृष्णानन्द जी कहा करते थे-

एक धनी जमींदार का नौजवान लड़का किसी महात्मा की पास जाया करता था, साधू-सन्ग के प्रभाव से उसके मन में कुछ वैराग्य पैदा हो गया, उसकी महात्मा में बड़ी श्रद्धा थी, वह प्रेम के साथ महात्मा की सेवा करता था | कुछ दिन बीतने पर महात्मा ने कृपा करके उसे शिष्य बना लिया, अब वह बड़ी श्रद्धा के साथ गुरु-महाराज की सेवा-शुश्रुषा करने लगा | कुछ दिनों तक तो उसने बड़े चाव से सारे काम किये, परन्तु आगे चल कर मन चन्चल हो उठा, संस्कारवश पूर्वस्मृति जाग उठी और कई तरह की चाहों के चक्कर में पड़ने से उसका चित डावाँडोल हो गया | उसे महत्मा के सन्ग से बहुत लाभ हुआ था, परन्तु इस समय कामना की जागृति होने का कारण लाभ को भूल गया और उसके मन में विषाद छा गया | एक दिन दोपहर की कड़ी धूप में गंगा-जल का घड़ा सिर पर रख कर ला रहा था, रस्ते में उसने सोचा की मैंने कितना साधू-सन्ग किया, कितनी गुरु-सेवा की, कितने कष्ट सहे पर अभी तक कोई फल तो हुआ नहीं | कही यह साधू ढोंगी तो नहीं है ? इतने दिन व्यर्थ खोये !*

यह विचार कर उसने घड़ा जमींन पर रख दिया और भागने का विचार किया | गुरु महाराज बड़े ही महात्मा पुरुष थे और परम योगी थे | उन्होंने शिष्य के मन की बात जानकर उसे चेतना के लिए योगबल से एक विचित्र कार्य किया | शेष अगले ब्लॉग में....

         श्रद्धेय हनुमानप्रसाद पोद्धार भाईजी, भगवतचर्चा पुस्तक से, गीताप्रेस गोरखपुर, उत्तरप्रदेश , भारत  

नारायण ! नारायण !! नारायण !!! नारायण !!! नारायण !!!    

कोई टिप्पणी नहीं: