जीवन में उतारने योग्य भाईजी की अतुल संपत्ति — १.सबमें भगवान् को देखना २.भगवत्कृपा पर अटूट विश्वास ३.भगवन्नाम का अनन्य आश्रय | भगवान् में विश्वास करनेवाले सच्चे वे ही हैं,जिनका विश्वास विपत्तिकी अवस्थामें भी नहीं हिलता। जो सम्पत्तिमें भगत्कृपा मानते हैं और विपत्तिमें नहीं, वे सच्चे विश्वासी नहीं हैं। भगवान् की रुचिके सामने अपनी रुचि रखनेसे कोई लाभ नहीं होता। उनकी रुचि ही कल्याणमयी है। उनकी रुचिके लिये सदा अपनी रुचिका त्याग कर देना चाहिये। कामनाओंकी पूर्ति कामनाओंके विस्तारका हेतु होती है। सच्चा आनन्द कामनाकी पूर्तिमें नहीं कामनापर विजय प्राप्त करनेमें है। विषय-चिन्तन, विषयासक्ति, विषयकामना,विषय-भोग सभी महान् दुःख उत्पन्न करनेवाले हैं और नरकाग्निमें जलानेके हेतु हैं। भजन मन, वचन और तन—तीनोंसे ही करना चाहिये। भगवान् का चिन्तन मनका भजन है, नाम-गुण-गान वचनका भजन है और भगवद्भावसे की हुई जीवसेवा तनका भजन है। भगवान् की कृपा सभीपर है, परंतु उस कृपाके तबतक दर्शन नहीं होते, जबतक मनुष्य उसपर विश्वास नहीं करता और भगवत्कृपाके सामने लौकिक-पारलौकिक सारे भोगों और साधनोंको तुच्छ नहीं समझ लेता। तन-मनसे भजन न बन पड़े तो केवल वचनसे ही भजन करना चाहिये। भजनमें स्वयं ऐसी शक्ति है कि जिसके प्रतापसे आगे चलकर अपने-आप ही सब कुछ भजनमय हो जाता है।
ॐ कलीं श्रीराधाकृष्णाभ्यां नम:

बुधवार, मई 22, 2013

धारण करने योग्य ५१ बाते -५-


|| श्रीहरिः ||

आज की शुभतिथि-पंचांग

वैशाख शुक्ल, द्वादशी, बुधवार, वि० स० २०७०

 
गत ब्लॉग से आगे...३९. पराई स्त्री को जलती हुई आग या सिंह से भी अधिक भयानक समझों | स्त्री सम्बन्ध चर्चा न करों | स्त्री चिन्तन न करों, स्त्रियों के चित्र न देखों, स्त्रियों के सम्बन्ध की पुस्तके न पढों | यथासाध्य स्त्री-सहवास अपनी स्त्री से भी कम करो | यही बात स्त्री के लिए पर-पुरुष के सम्बन्ध में है |

४०. सदा अशुभ भावनाओं से अपने को न घिरा रहने दो | उनको दूर भगाये रखों |

४१. विपत्ति में धीरज और सत्य न छोड़ो, दुसरे पर दोष न दो |

४२. जहाँ तक हो क्रोध न आने दो | क्रोध आ जाये तो उस्ककुच प्रायश्चित करों |

४३. दूसरों के दोष न देखों, अपने देखों | किसी को छोटा न समझों | अपना दोष स्वीकार करने को सदा तैयार रहों |

४४. अपने दोषों की एक डायरी रखों; रात को रोज देखों और कल ये दोष नहीं होंगे ऐसा दृढ निश्चय करों |

४५. वासनाओ-कामनाओं को जीतने की चेष्टा करो | कामनापूर्ति की अपेक्षा कामनाओं को जीतने में ही सुख है |

४६. अहिंसा, सत्य और दया को विशेष बढाओ |

४७. जीवन का प्रधान लक्ष्य एक ही है, यह दृढ निश्चय कर लो | वह लक्ष्य है –‘भगवान की अपलब्धि|’

४८. विषयचिन्तन,अशुभचिन्तन त्याग करके  यथासाध्य भगवतचिन्तन का अभ्यास करों |

४९भगवान जो कुछ दे,उसी को आनन्द के साथ ग्रहण करने का अभ्यास करों |

५०. इज्जत, मान और नाम का मोह न करों |

५१. भगवान की कृपा में विश्वास करों |        

श्रद्धेय हनुमानप्रसाद पोद्दार भाईजी, भगवच्चर्चा पुस्तक से, गीताप्रेस गोरखपुर, उत्तरप्रदेश , भारत  

नारायण ! नारायण !! नारायण !!! नारायण !!! नारायण !!!     

कोई टिप्पणी नहीं: